माजरा में ड्रोन के टुकड़े गिरे
शनिवार सुबह ही इंदौरा के माजरा में पठानकोट एयरबेस के पास मिसाइल के अवशेष मिलने के बाद दोपहर को डमटाल में धमाका होने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं धुएं का गुब्बार दूर तक देखा गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले कांगड़ा के जवाली व इंदौरा और ऊना में चिंतपूर्णी शक्तिपीठ से करीब 10 किलोमीटर दूर बेहड़ गांव में शुक्रवार देर रात 1:30 बजे तेज रोशनी के साथ धमाका हुआ और मिसाइल के टुकड़े बेहड़ भटेड़ के जंगल में आकर गिरे।
https://www.amarujala.com/video/himachal-pradesh/una/video-pieces-of-destroyed-missile-fell-in-the-fields-in-vehra-village-local-mla-dsp-adm-inspected-2025-05-10
ज्वाली में तीन जगह गिरे मिसाइल के टुकड़े
जवाली और इंदौरा उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में मिसाइलों के टुकड़े गिरने के बाद सेना एवं पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और उन्हें कब्जे में लिया गया। जवाली विधानसभा क्षेत्र के सिद्धाथा क्षेत्र के चबुआं, आंबल पंचायत के भलेरा गांव और कोटला के भेड़खड्ड के समीप सुजनता गांव में भी टुकड़े मिले। इंदौरा के माजरा गांव के पास भी ड्रोन के अवशेष मिले हैं।
राज्य सरकार किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को दोपहर करीब एक बजे सचिवालय में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने आवश्यक निर्देश जारी कर आश्वासन दिया कि राज्य सरकार गहनता से स्थिति की निगरानी कर रही है। राज्य सरकार हर स्तर पर किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने राज्य के कुछ क्षेत्रों में ड्रोन और मिसाइलों का मलबा मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है।