फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के बेटे की फैक्ट्रियों घर पर छापे

Wed, 12 Nov 2014 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा/नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र पांवटा में कांग्रेस प्रत्याशी रहे आेंकार सिंह के बेटे की चार फैक्ट्रियों में मंगलवार सुबह उत्तराखंड से आई आयकर विभाग की टीम ने छापामारी की।
विज्ञापन


पार्टनरशिप में चल रही फैक्ट्री मालिकों के घरों से भी दस्तावेज खंगाले गए। वहीं, दूसरे पार्टनर की नई दिल्ली स्थित एक अन्य कंपनी में भी आयकर विभाग ने छापामारी की।

मंगलवार सुबह 8.00 बजे उत्तराखंड से आयकर विभाग के दो दर्जन अधिकारी और कर्मचारी 15 से ज्यादा वाहनों में पांवटा पहुंचे।

पांवटा पुलिस के सहयोग से टीमों ने गोंदपुर-पुरुवाला में एक-एक और सूरजपुर में दो दवा इकाइयों एकसाथ छापेमारी की। इनमें दो दवा इकाइयां व एक सिलेंडर फैक्टरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मालिकों के पांवटा स्थित रिहायशी भवनों में भी टीमें पहुंची और रिकार्ड खंगालने के बाद कब्जे में लिए।

एसएचओ पांवटा भीष्म ठाकुर ने बताया कि उत्तराखंड टीम ने फोर्स मांगी जो उपलब्ध करवा दी थी। छापामारी पर कुछ नहीं कह सकते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें