फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी बस हादसा, मरने वालों की संख्या 12 पहुंची

Mon, 09 May 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)

सार

  • एचआरटीसी बस हादसे में घायल दो और लोगों की मौत
  • हादसे में मरने वालों की संख्या 12 पहुंची, 43 घायल
विज्ञापन
घायलों का हाल पूछने टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी-जोगिंद्रनगर एनएच पर गलू के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पलटने से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। हादसे में 43 लोग घायल हैं। मृतकों में एक छह साल की बच्ची समेत चार महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार और घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत दी गई।
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल 20 लोगों का उपचार जोगिंद्रनगर अस्पताल में चल रहा है। जबकि 18 घायलों का टांडा मेडिकल, तीन का पधर अस्पताल, एक घायल जोनल अस्पताल मंडी और एक पालमपुर में उपचाराधीन है। धर्मशाला से रिकांगपिओ जा रही परिवहन निगम की बस शनिवार देर रात गलू के पास टूरिस्ट बस को ओवर टेक करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में मरने वालों की संख्या 12 हो गई है।
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों के रोने बिलखने से माहौल गमगीन

जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचाराधीन बस हादसे में घायल यात्री। - फोटो : अमर उजाला
छह शवों की पहचान कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। जबकि छह साल की बच्ची समेत छह शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ये शव पश्चिमी बंगाल से हिमाचल घूमने आए पर्यटकों के बताए जा रहे हैं। देर रात तक घटनास्थल पर बचाव कार्य चलता रहता। जोगिंद्रनगर क्षेत्र के विधायक गुलाब सिंह ठाकुर ने भी रात को अस्पताल में घायलों का कुशलक्षेम पूछा।

प्रदेश सामान्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ठाकुर ने घायलों को हरसंभव स्वास्थ्य सुविधा देने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से उपमंडलाधिकारी नागरिक जोगिंद्रनगर राहुल चौहान ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी।

रविवार को जोगिंद्रनगर अस्पताल में घायलों के परिजनों का तांता लगा रहा। मृतकों के परिजनों के रोने बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। जोगिंद्रनगर पुलिस ने छह शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें