इस बात का अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि क्लर्क पोस्ट कोड-484 के लिए एक साल बाद परीक्षा हुई 28030 आवेदक ही परीक्षा देने आए जबकि 29835 आवेेदक गैरहाजिर रहे। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड-556 के लिए ली गई स्क्रीनिंग परीक्षा में आवेदक 20,009 परीक्षा में बैठे और 14145 आवेेदक गैरहाजिर रहे।
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग ने प्रदेश कार्मिक विभाग को इन दोनों भर्तियों के बारे में दो माह पूर्व लिखा हुआ है। लेकिन अभी तक कोई क्लेरिफिकेशन न आने के कारण आगे की प्रक्रिया रुकी हुई है।
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट में कुछ अभ्यर्थियों ने निजी संस्थानों से कंप्यूटर डिप्लोमा किए हुए हैं, लेकिन उनकी मान्यता को लेकर बड़ा सवाल है। इसके अलावा क्लर्क भर्ती में विभिन्न सरकारी विभागों में आरक्षित वर्ग के मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों के पसंद के विभाग के बारे भी क्लेरिफिकेशन मांगी हुई है।इधर, कार्मिक विभाग के सचिव आरडी धीमान ने बताया कि दोनों पोस्ट कोड का मामला उनके ध्यान में है। जल्द ही इस पर क्लेरिफिकेशन जारी कर दी जाएगी।