फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: लोक निर्माण विभाग के सर्किट और रेस्ट हाउस का किराया बढ़ा, यहां जानिए संशोधित दरें

Sat, 07 Feb 2026 12:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

सरकार ने राज्य में लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस, सर्किट हाउस के संबंध में कमरे के टैरिफ को संशोधित करने का फैसला है। 
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के सर्किट और रेस्ट हाउस का संशोधित किराया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सर्किट हाउस व रेस्ट हाउस के कमरों का किराया बढ़ गया है। सरकार ने राज्य में लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस, सर्किट हाउस के संबंध में कमरे के टैरिफ को संशोधित करने का फैसला है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने रेस्ट हाउस तीन श्रेणियों में बांट दिए हैं। प्रमुख क्षेत्रों में बुकिंग के लिए 300, धार्मिक में 200 और अन्य में 100 रुपये अधिक देने होंगे। सर्किट हाउस में हिमाचलियों को 900 रुपये चुकाने होंगे। इसमें एक रात रुकने का किराया 300 रुपये बढ़ गया है जबकि रेस्ट हाउस का किराया 100 से 300 रुपये तक बढ़ाया गया है। गैर हिमाचलियों को बुकिंग करने पर 200 रुपये अधिक शुल्क लगेगा। किराये की नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। कमरों की बुकिंग अब ऑनलाइन होती है। राज्य सरकार का का राजस्व बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


किस श्रेणी में काैन से रेस्ट हाउस
प्रथम श्रेणी में प्रमुख पर्यटन स्थलों, राज्य की राजधानी और जिला मुख्यालयों के कुल 33 रेस्ट हाउस को शामिल किया गया है। दूसरी श्रेणी में प्रदेश में प्रसिद्ध मंदिर, आध्यात्मिक स्थान और उप विभागीय मुख्यालयों में स्थित 59 रेस्ट हाउस शामिल हैं। वहीं तृतीय श्रेणी में अन्य स्थानों के 190 रेस्ट हाउस शामिल हैं। इसके अलावा 21 सर्किट हाउस भी इसमें शामिल हैं। टैरिफ हिमाचली और गैर हिमाचली श्रेणी में अलग-अलग होगा। सभी सर्किट हाउस संबंधित डीसी के कंट्रोल में रहेंगे। जबकि रेस्ट हाउस संबंधित विभाग के कंट्रोल में रहेंगे।  इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। 

प्रथम श्रेणी रेस्ट हाउस
हिमाचलियों के लिए किराया/दरें
एसी कमरा        800
नॉन-एसी कमरा   600
गैर हिमाचलियों के लिए किराया
एसी कमरा  1000
नॉन एसी कमरा  800

श्रेणी बी रेस्ट हाउस
हिमाचलियों के लिए किराया
एसी कमरा  700
नॉन एसी     500
गैर हिमाचलियों के लिए किराया
एसी कमरा  900
नॉन एसी कमरा  700

श्रेणी सी रेस्ट हाउस
हिमाचलियों के लिए किराया
एसी कमरा   600
नॉन एसी    400
गैर हिमाचलियों के लिए
एसी कमरा     700
नाॅन एसी     500
विज्ञापन

सर्किट हाउस 
हिमाचलियों के लिए किराया
एसी कमरा 900
नाॅन एसी   700
गैर हिमाचलियों के लिए किराया
एसी कमरा 1200
नाॅन एसी  1000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें