फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सेवा आयोग: 26 सितंबर को होगी एचएएस की परीक्षा

Tue, 27 Jul 2021 07:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

एचएएस की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2020 के लिए करीब 35 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 18 विभिन्न श्रेणियों के प्रशासनिक पदों के लिए लिखित परीक्षा ली जानी है।
विज्ञापन
एचएएस परीक्षा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) की परीक्षा 26 सितंबर को होगी। राज्य लोकसेवा आयोग ने 12 सितंबर को नीट के चलते एचएएस की परीक्षा की तिथि बदली गई है। पहले 12 सितंबर को एचएएस की परीक्षा लेने की घोषणा की गई थी। मंगलवार को आयोग के सचिव की ओर से 26 सितंबर को एचएएस परीक्षा लिए जाने का पत्र जारी किया गया। आयोग ने विभिन्न विभाग में सात अन्य श्रेणियों की भर्ती का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन


एचएएस की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2020 के लिए करीब 35 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 18 विभिन्न श्रेणियों के प्रशासनिक पदों के लिए लिखित परीक्षा ली जानी है। आयोग की ओर से हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा, पुलिस प्रशासनिक सेवा सहित 18 पदों को भरा जाएगा। राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 पद कार्मिक विभाग में भरे जाएंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग में जिला नियंत्रक का एक पद, गृह विभाग में प्रदेश पुलिस सेवा के 4 पद, ग्रामीण विकास विभाग में खंड विकास अधिकारी के दो पद, राजस्व विभाग में तहसीलदार का एक पद और सहकारिता विभाग में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 2 पद भरे जाएंगे।

21 वर्ष से अधिक आयु के युवा और 35 वर्ष से कम आयु वाले परीक्षा में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, धर्मशाला, पालमपुर, मंडी, शिमला, नाहन, सोलन, ऊना, हमीरपुर और सुंदरनगर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा जल शक्ति विभाग में कंप्यूटर प्रोग्रामर पद के लिए 28 अगस्त को कंप्यूटर टेस्ट होगा। 24 अगस्त को लोक निर्माण विभाग के लिए असिस्टेंट इंजीनियर, 25 को जल शक्ति विभाग में प्रोसेस इंजीनियर, 26 को खाद्य आपूर्ति विभाग में कंप्यूटर प्रोग्रामर, 27 को सूचना और जनसंपर्क विभाग में एपीआरओ और 28 अगस्त को लोकसेवा आयोग में सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर पद के लिए कंप्यूटर टेस्ट होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा 19 सितंबर को लोक निर्माण विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर सिविल पद के लिए लिखित परीक्षा होगी। इन सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले पात्र अभ्यर्थियों को ई मेल और एसएमएस के माध्यम से भी सूचना भेजी जा रही है। उधर, क्लास टू के पद असिस्टेंट रिसर्च आफिसर के लिए दस अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें