फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी के इस घोटाले की नई सिरे से जांच करेगी सरकार, मंत्री ने किया एलान

Fri, 06 Apr 2018 11:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी में हुए घोटाले पर हिमाचल सरकार ने जांच की बात कही है। ऊना जिले में हुए एचआरटीसी के 50 लाख 64 हजार के टायर घोटाले की भाजपा सरकार नए सिरे में जांच करेगी। मामले में 24 अधिकारी और कर्मचारी आरोपी बनाए गए थे। 

विज्ञापन


परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने जांच की बात विधायक नरेंद्र ठाकुर के प्रश्न के उत्तर में कही। उन्होंने कहा कि 7 अधिकारियों को मामले में केंद्रीय जनपद अधिनियम वर्गीकरण नियम - 16 के तहत आरोपित किया है। 

इनमें उपमंडलीय प्रबंधक दलजीत सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक अनूप राणा, क्षेत्रीय प्रबंधक विकेश लखनपाल, अनुभाग अधिकारी अनिल मलयान (मामला निर्णय पर विचारधान), अनुभाग अधिकारी राजेश जोशी, वरिष्ठ भंडारी राजेश कुमार, कार्य प्रबंधक सुरजीत चंद और कार्य प्रबंधक उत्तम सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन

आठ अधिकारियों पर कार्रवाई हुई

उत्तम सिंह से पूछताछ के दौरान जवाब संतोषजनक पाया गया था। इसके चलते आरोप वापस ले लिया गया। अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। जो वापस लिए गए। 

मंत्री ने कहा कि हमीरपुर से ऊना से बसों का जो सामान भेजा जाता था, उनमें टायर, ट्यूब से लेकर इंजन ऑयल, बैटरियां, वाशिंग का सामान शामिल हैं। 21 मई, 2015 को मामले में प्राथमिकी हुई थी। उस दौरान आठ अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है।

इनमें छह पर पेनल्टी लगी और दो पर मामला विचाराधीन है। पूरे मामले का ऑडिट किया गया। कुल 24 में सात को आरोपित किया गया। इनमें कोई अधिकारी सेंसटिव पोस्ट पर बैठे हैं। उन्हें इन संवेदनशील सीट से नहीं हटाया जाएगा। 
विज्ञापन

दोगुनी कीमत पर खरीदे स्पेयर पार्ट की होगी जांच

विधायक सुखराम ने मामले में अनुपूरक सवाल के जवाब में कहा कि एचआरटीसी मेें बसों और अन्य वाहनों के स्पेयर पार्ट्स की खरीदारी दोगुनी कीमत पर हो रही है। निजी बसों की अपेक्षा स्पेयर पार्ट को दोगुनी कीमत पर खरीदा जा रहा है।

इससे राजस्व को नुकसान हो रहा है। ऐसा लगाता है कि जानबूझ कर कमीशन के लिए यह काम किया जा रहा है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि अगर ऐसा है तो मामले की जांच होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें