हिमाचल में 10 नवंबर से बदलेगा मौसम, 12 और 13 को गरज-चमक का अनुमान
हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के 9 नवंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते 12 और 13 नवंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
दिवाली पर हिमाचल पुलिस का रिकॉर्ड, 112 सेवा ने संभालीं 586 आपात घटनाएं
दिवाली के दिन हिमाचल प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 ने एक दिन में 586 आपात घटनाओं पर कार्रवाई कर नया रिकॉर्ड बनाया। प्रदेश में इस सेवा की शुरुआत के बाद से एक दिन में दर्ज यह अब तक की सबसे अधिक संख्या है। इनमें आग से संबंधित 187 घटनाएं भी शामिल रहीं।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
दिवाली की रात शिमला में आग की 17 घटनाएं, सात लाख का नुकसान; तीन करोड़ की संपत्ति बचाई
दिवाली की रात शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आग लगने की कुल 17 घटनाएं दर्ज की गईं। इन घटनाओं में करीब सात लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा, जबकि अग्निशमन विभाग ने लगभग तीन करोड़ रुपये की संपत्ति को जलने से बचा लिया।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
बीसीसीआई अंडर-23 महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए हिमाचल की 16 सदस्यीय टीम घोषित
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई महिला अंडर-23 टी-20 एलीट ट्रॉफी 2026-27 के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टीम की कप्तानी अंशिका ठाकुर को सौंपी गई है। प्रतियोगिता के सभी लीग मुकाबले गुजरात के राजकोट में खेले जाएंगे।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री सुक्खू ने ओक ओवर में की गोवर्धन और विश्वकर्मा पूजा
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला स्थित अपने सरकारी आवास ओक ओवर में गोवर्धन और भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर उन्नति की कामना की।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर