लाहौल-स्पीति में हिमपात ने रोकी वाहनों की रफ्तार, दारचा और जिंगजिंग बार में फंसे वाहन
लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के चलते तीन प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। दारचा से सरचू, दारचा से शिंकुला और ग्राम्फू से बातल तक सड़कें बंद हैं। इन मार्गों पर बर्फबारी के चलते यातायात रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार, दारचा और जिंगजिंग बार में कई वाहन फंसे हुए हैं। सड़कें बंद होने से इन मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
नेता प्रतिपक्ष बोले- पिछली गारंटियां पूरी नहीं हुईं, अब नए जिलों की बात कर रहे मुख्यमंत्री सुक्खू
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने पिछले चुनावों में दी गई गारंटियां पूरी नहीं की हैं और अब अगले चुनावों से पहले नए वादे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार नए जिलों का गठन करना चाहती थी तो इस दिशा में शुरुआत में ही कदम उठाए जाने चाहिए थे।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
चंबा की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर, तीन इंच तक हिमपात; दो हिम तेंदुए भी आए नजर
चंबा जिले के पांगी और भरमौर की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी से पहाड़ों का नजारा बदल गया है। चोटियों पर करीब तीन इंच तक बर्फ जमा होने की सूचना है। वहीं पांगी की सुराल घाटी में भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। इस बदलते मौसम के बीच क्षेत्र में दो हिम तेंदुए नजर आने की जानकारी ने भी लोगों का ध्यान खींचा है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: होमगार्ड जवानों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट
हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के बीच होमगार्ड जवानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती में होमगार्ड जवानों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और ग्राउंड टेस्ट से छूट देने को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में गृह विभाग ने 14 अक्तूबर 2026 को हिमाचल पुलिस महानिदेशक को पत्र जारी किया है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
घर से कुछ दूरी पर खड़ी थी कार, सुबह जली मिली; रात में किसने लगाई आग?
लंबागांव खंड की पपलाह पंचायत के बसूं गांव में सड़क किनारे खड़ी एक कार को आग लगाने का मामला सामने आया है। बुधवार रात हुई इस घटना में कार बुरी तरह जल गई। गुरुवार सुबह एक स्कूल बस चालक ने कार को जली हुई हालत में देखा और इसकी सूचना मालिक को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर