हिमाचल में करवट बदलेगा माैसम, बारिश-बर्फबारी के आसार
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में माैसम करवट बदलने वाला है। राज्य में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं कई मैदानी व कम ऊंचाई वाले इलाकों में चार दिन कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 2 दिसंबर की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
संपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया होगी आसान
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आम जनता के लिए संपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल, तेज, पारदर्शी और अधिक सुविधाजनक बनाने जा रही है। इसके तहत पासपोर्ट सेवा केंद्रों की तर्ज पर उप पंजीयक कार्यालयों को आधुनिक सुविधाओं वाले पंजीकरण सेवा केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत इस आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत शिमला, सोलन, कांगड़ा और सिरमौर जिलों के उप पंजीयक कार्यालयों को आधुनिक पंजीकरण सेवा केंद्रों में परिवर्तित किया जाएगा।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
शोघी में बस से 14 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक-युवती गिरफ्तार
शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शोघी में एक बस से 14 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में जम्मू-कश्मीर निवासी आरिफ हुसैन और रोहड़ू निवासी नेहा उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। दोनों चंडीगढ़ से चिट्टे की खेप लेकर शिमला आ रहे थे।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
ठंड और लंबा सफर भी नहीं डिगा सके आस्था, होशियारपुर से पैदल शाहतलाई पहुंचे श्रद्धालु
उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालकनाथ मंदिर शाहतलाई में रविवार को श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। सुबह से ही बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शाहतलाई पहुंचे। खास बात यह रही कि ठंड और लंबा सफर भी श्रद्धालुओं की आस्था के आगे नहीं टिक पाया। पंजाब के होशियारपुर से श्रद्धालुओं का एक जत्था पैदल यात्रा कर बाबा जी के दरबार पहुंचा और शीश नवाया।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
जयराम ठाकुर ने हाटी समुदाय को एसटी के दर्जे पर अनोखे अंदाज में दी बधाई
हाटी समुदाय को हाईकोर्ट से मिली राहत पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने खुशी जताई है। उन्होंने अपने खास अंदाज में कहा कि हाटी समुदाय के लोग उन्हें प्यार से मामा कहते हैं, इसलिए मामा की तरफ से पूरे समुदाय को इस जीत की बधाई और शुभकामनाएं। जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन साल के लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद अब हाटी समुदाय के लिए अपने अधिकार हासिल करने का रास्ता साफ हुआ है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
जिला कारागार में बंदियों के बीच मारपीट
हिमाचल प्रदेश के जिला कारागार हमीरपुर में बंदियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में एक विचाराधीन बंदी के आगे के दो दांत टूट गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दूसरे बंदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट में एक बंदी के घायल होने की सूचना है। घायल बंदी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
मुकेश अग्निहोत्री बोले- हरोली स्कूल के नए परिसर पर खर्च होंगे 25 करोड़
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल योजना के तहत राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली के नए भवन के प्रथम चरण का शिलान्यास किया। नए भवन के पहले चरण के निर्माण पर 12.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि पूरे स्कूल परिसर के निर्माण एवं विकास पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बाद उन्होंने स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर