फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें: नए जिले बनेंगे, गोवंश के अवशेष मिलने पर बवाल, सुक्खू ने काजा को दी करोड़ों की सौगात

Wed, 14 Oct 2026 04:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में नए जिलों को बनाने की कवायद तेज हो गई है। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू बुधवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के लिए जनजातीय क्षेत्र काजा पहुंचे। उधर, चंबा में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद शहर में लोग सड़क पर उतर गए। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।     
 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव को लेकर सरकार ने चार सदस्यीय आयोग का गठन किया है। आयोग की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत जनजातीय क्षेत्र काजा पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने रोंगटोंग सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करने के साथ करोड़ों रुपये की अन्य  परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किए। उधर, प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 33 मेडिकल ऑफिसरों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।  चंबा की घघरोता पंचायत के एक गांव में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद शहर में लोग सड़क पर उतर गए। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।  आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।

विज्ञापन

Trending Videos

हिमाचल में नए जिलों को बनाने की कवायद तेज: सरकार ने बनाई चार सदस्यीय समिति
हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव को लेकर सरकार ने चार सदस्यीय आयोग का गठन किया है। आयोग की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी करेंगे। आयोग जिलों, उपमंडलों, तहसीलों, उपतहसीलों और विकास खंडों की मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करेगा। आयोग को छह महीने के भीतर सरकार को रिपोर्ट देनी होगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

काजा पहुंचे सीएम सुक्खू, रोंगटोंग सोलर पावर प्लांट का किया उद्घाटन, रांगरिक में सुनीं समस्याएं
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत जनजातीय क्षेत्र काजा पहुंचे। काजा हेलीपैड पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दाैरान उन्होंने रोंगटोंग सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करने के साथ करोड़ों रुपये की अन्य  परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किए। इसके बाद काजा के लाडारचा मैदान में जनसभा को संबोधित किया।  मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर और क्षेत्र की समस्याओं को सुना। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल को मिले 33 डॉक्टर    
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 33 मेडिकल ऑफिसरों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। पीजी, सीनियर रेजिडेंसी पूरी करने या पीजी छोड़ने के बाद डॉक्टरों को प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों, क्षेत्रीय अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किया गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

चंबा में गोवंश के अवशेष मिलने पर उबाल, बाजार बंद कर सड़क पर उतरे लोग
चंबा की घघरोता पंचायत के एक गांव में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद शहर में लोग सड़क पर उतर गए। बुधवार को हिंदू संगठनों और व्यापार मंडल के आह्वान पर बाजार बंद रहा। वहीं प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम कर दिया। उपायुक्त को मौके पर बुलाने की मांग पर प्रदर्शनकारी अड़े रहे। इससे यातायात प्रभावित हुआ और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में आज और कल बारिश के आसार, चार जिलों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सात जिलों में अंधड़ चलने और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, चार जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का येलो अलर्ट है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

पहाड़ों पर बढ़ते कचरे को लेकर राज्यपाल चिंतित
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है। हिंदी पार्श्व गायिका सोना महापात्रा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इस विषय पर बाहरी लोगों के सोचने से पहले स्थानीय लोगों को विचार करने की जरूरत है। प्रदेश को अपने घर की तरह स्वच्छ रखने का प्रयास किया जाना चाहिए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण के प्रवेश पत्र जारी
हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अनंतिम रूप से पात्र पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपनी वेबसाइट पर उनकी संबंधित यूजर आईडी में अपलोड कर दिए हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें