हिमाचल में नए जिलों को बनाने की कवायद तेज: सरकार ने बनाई चार सदस्यीय समिति
हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव को लेकर सरकार ने चार सदस्यीय आयोग का गठन किया है। आयोग की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी करेंगे। आयोग जिलों, उपमंडलों, तहसीलों, उपतहसीलों और विकास खंडों की मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करेगा। आयोग को छह महीने के भीतर सरकार को रिपोर्ट देनी होगी।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
काजा पहुंचे सीएम सुक्खू, रोंगटोंग सोलर पावर प्लांट का किया उद्घाटन, रांगरिक में सुनीं समस्याएं
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत जनजातीय क्षेत्र काजा पहुंचे। काजा हेलीपैड पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दाैरान उन्होंने रोंगटोंग सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करने के साथ करोड़ों रुपये की अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किए। इसके बाद काजा के लाडारचा मैदान में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर और क्षेत्र की समस्याओं को सुना।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल को मिले 33 डॉक्टर
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 33 मेडिकल ऑफिसरों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। पीजी, सीनियर रेजिडेंसी पूरी करने या पीजी छोड़ने के बाद डॉक्टरों को प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों, क्षेत्रीय अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किया गया है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
चंबा में गोवंश के अवशेष मिलने पर उबाल, बाजार बंद कर सड़क पर उतरे लोग
चंबा की घघरोता पंचायत के एक गांव में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद शहर में लोग सड़क पर उतर गए। बुधवार को हिंदू संगठनों और व्यापार मंडल के आह्वान पर बाजार बंद रहा। वहीं प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम कर दिया। उपायुक्त को मौके पर बुलाने की मांग पर प्रदर्शनकारी अड़े रहे। इससे यातायात प्रभावित हुआ और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल में आज और कल बारिश के आसार, चार जिलों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सात जिलों में अंधड़ चलने और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, चार जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का येलो अलर्ट है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
पहाड़ों पर बढ़ते कचरे को लेकर राज्यपाल चिंतित
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है। हिंदी पार्श्व गायिका सोना महापात्रा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इस विषय पर बाहरी लोगों के सोचने से पहले स्थानीय लोगों को विचार करने की जरूरत है। प्रदेश को अपने घर की तरह स्वच्छ रखने का प्रयास किया जाना चाहिए।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर