फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Big News: विधानसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने, 23 तक माैसम साफ; शादी के दिन टेंट हाउस संचालक फरार

Tue, 17 Nov 2026 04:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन के भीतर सत्तापक्ष व विपक्ष आमने-सामने हुए। वहीं मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टानें खिसकने से यातायात प्रभावित हो गया। रामपुर में 1.20 लाख एडवांस लेकर शादी के दिन टेंट हाउस संचालक फरार हो गया। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।

 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन के भीतर व बाहर दोनों जगह हंगामा बरपा। एक तरफ भ्रष्टाचार पर लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर मंगलवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आमने-सामने हो गए। वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायक दल ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर धारा 118, कथित बेनामी सौदों और सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। वहीं शादी समारोह की तैयारियों के लिए टेंट हाउस संचालक पर भरोसा करना रामपुर के दो परिवारों को भारी पड़ गया। उधर, प्रदेश में फिलहाल मौसम के मिजाज में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टानें खिसकने से यातायात प्रभावित हो गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को दिल्ली दाैरा पूरा कर धर्मशाला पहुंचे। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।

विज्ञापन
Trending Videos

दूल्हा-दुल्हन के परिवार से 1.20 लाख एडवांस लेकर शादी के दिन टेंट हाउस संचालक फरार
शादी समारोह की तैयारियों के लिए टेंट हाउस संचालक पर भरोसा करना रामपुर के दो परिवारों को भारी पड़ गया। उपमंडल रामपुर की भड़ावली पंचायत में शादी के इंतजाम करने के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि टेंट हाउस संचालक ने दुल्हन पक्ष से 1 लाख 20 हजार रुपये एडवांस लेने के बावजूद शादी के दिन जरूरी व्यवस्थाएं नहीं कीं और संपर्क से बाहर हो गया। मामले में दूल्हा पक्ष के परिवार से भी उसी दिन समारोह की बुकिंग लेने की बात सामने आई है। संचालक के ऐन मौके पर गायब होने से दोनों परिवारों को आनन-फानन में वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विधानसभा सदन में आमने-सामने हुए जयराम ठाकुर और मुकेश अग्निहोत्री
भ्रष्टाचार पर लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर मंगलवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आमने-सामने हो गए। जयराम ठाकुर ने प्रदेश की बेशकीमती जमीन और सरकारी संपत्तियों को बेचने की तैयारी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पता चला है कि सरकार पीटरहॉफ को बेचने जा रही है और यही नहीं तपोवन स्थित विधानसभा को बेचने का भी विचार चल रहा है। क्या हिमाचल ऑन सेल है। इस पर मुकेश अग्निहोत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि जयराम ठाकुर आधारहीन बातें कर रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक के बीच उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मेडिकल डिवाइस पार्क की जमीन को लेकर सरकार का पक्ष रखा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में 23 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क
हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम के मिजाज में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 23 नवंबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। इस दौरान न तो बारिश की संभावना जताई गई है और न ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का कोई पूर्वानुमान है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विधानसभा के बाहर भाजपा का प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्षी भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायक दल ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर धारा 118, कथित बेनामी सौदों और सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार पर तीखे हमले किए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

मूलिंग पुल के पास चट्टानें गिरने से मनाली-लेह हाईवे बंद
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टानें खिसकने से यातायात प्रभावित हो गया। मूलिंग पुल के समीप पहाड़ी से चट्टानें खिसककर सड़क पर आ गईं, जिसके चलते हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करना पड़ा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को दिल्ली दाैरा पूरा कर धर्मशाला पहुंचे। धर्मशाला के साई हेलिपैड पर ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह व खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री यादविंदर गोमा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी सहित गणमान्य लोगों ने सीएम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने साई ग्राउंड में खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा को उचित दिशा-निर्देश दिए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें