फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी में एक्टिंग और शास्त्रीय नृत्य की हॉबी कक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकला और कैलीग्राफी का भी दिया जा रहा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण,
विज्ञापन

8 से 18 वर्ष की आयु के 62 छात्रों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर में नववर्ष पर वीरवार को गेयटी ड्रामेटिक सोसायटी की ओर से विंटर हॉबी कक्षाओं की शुरुआत की गई। नववर्ष के पहले दिन 62 बच्चों को अभिनय (एक्टिंग), कैलीग्राफी, चित्रकला और शास्त्री नृत्य के महत्व तथा बुनियादी पहलुओं से अवगत करवाया गया।

कक्षाओं में 8 से 18 साल की आयु के बच्चों ने विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश लिया। कक्षाओं के पहले सत्र की शुरुआत सुबह 10:30 बजे हुई जिसमें अभिनय कक्षा के अध्यापक कपिल देव शर्मा ने छात्रों को पांच डब्ल्यू की विशेषताओं की जानकारी दी। पहले दिन अभिनय की कक्षा में 18 छात्रों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा कैलिग्राफी, कर्सिव राइटिंग की कक्षा में 8 छात्रों ने भाग लिया। इसमें अध्यापिका अनुराधा ने छात्रों को कैलीग्राफी के महत्व और इसकी बुनियादी जानकारी दी। इसके अलावा छात्रों को कैलिग्राफी और कर्सिव राइटिंग की जानकारी दी। कक्षाओं के पहले सत्र का अंत 1:00 बजे हुआ और दूसरे सत्र की शुरुआत 2:00 बजे हुई। दूसरे सत्र में छात्रों को शास्त्रीय और वेस्टर्न नृत्य और चित्रकला का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शास्त्रीय और वेस्टर्न नृत्य की कक्षा में 15 छात्रों ने भाग लिया। इसमें अध्यापिका अंशुल शर्मा और हिमांशी मारवाड़ी ने छात्रों को नृत्य कला के महत्व की जानकारी दी। इसके अलावा चित्रकला की कक्षा में 21 छात्रों ने भाग लिया। इसमें अध्यापिका निर्मला और सपना ने छात्रों को चित्रकला करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। हॉबी कक्षाओं के अध्यापकों ने बताया कि कक्षा में सभी छात्र पूरी मेहनत और लगन से सीख रहे हैं। गेयटी के प्रबंधक दलीप कुमार ने बताया कि हॉबी कक्षाओं में प्रवेश की तिथि को 10 जनवरी तक बढ़ा दिया है। हॉबी कक्षाएं 31 जनवरी तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें