हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में पारा और चढ़ने की संभावना है। उधर, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर तीन दिन बारिश की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य से सभी मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 10 अक्तूबर माैसम शुष्क बना रहेगा। जबकि उच्च व मध्य पर्वतीय कुछ स्थानों पर 5, 8 व 9 अक्तूबर को बारिश का पूर्वानुमान है। बाकि दिन इन क्षेत्रों में भी माैसम साफ रहने की संभावना है।