फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में आज और कल अंधड़-ओलावृष्टि की चेतावनी, नौ अप्रैल तक मौसम खराब

Tue, 07 Apr 2026 10:21 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश के छह जिलों के कई क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार को अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम के कई रंग दिखे। कुल्लू में बारिश हुई। रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई और शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। धर्मशाला में रात को बारिश और ओलावृष्टि हुई। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, मंडी और सोलन जके कई क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार को अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से नौ अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। दस अप्रैल को कुछ राहत मिलेगी। 11 और 12 अप्रैल को दोबारा प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। सुबह के समय धूप खिली, दोपहर बाद कुल्लू में बारिश हुई। रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। लाहौल में हिमखंड गिरने के खतरे को लेकर प्रशासन ने एहतियात बरतने को कहा है।  सोमवार को लाहौल के थेतुप कुरकुर (महाल बोक) में दोपहर बाद पहाड़ी से पत्थर गिरने से पर्यटक दंपती घायल हुआ है। 

7 व 8 अप्रैल को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन और शिमला जिलों में और 7 अप्रैल को चंबा जिले में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 8 अप्रैल को शिमला जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश-बर्फबारी और सिरमौर, मंडी और सोलन में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 7 और 8 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, सिरमौर, शिमला, सोलन, मंडी, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में कुछ जगहों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट है। 9 अप्रैल को सिरमौर, शिमला, सोलन और मंडी जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। 
विज्ञापन

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में लगातार तीन दिन सात से नौ अप्रैल के दौरान व्यापक वर्षा होने की संभावना है। इसकी अधिकतम गतिविधि 8 अप्रैल को होने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान दिन का तापमान लगभग 2 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना है। उसके बाद इसमें 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें