फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चार दिनों तक मौसम साफ, माइनस में तीन शहरों का तापमान

Thu, 09 Dec 2021 07:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/कुल्लू

सार

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, केलांग माइनस 5.9, कल्पा माइनस 0.9 और मनाली माइनस 1.6 न्यूनतम तापमान दर्ज किया है।
विज्ञापन
बर्फ से लकदक लाहौल की वादियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, केलांग माइनस 5.9, कल्पा माइनस 0.9 और मनाली माइनस 1.6 न्यूनतम तापमान दर्ज किया है। राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान कोई बदलाव नहीं है। पिछले दिन हुई ताजा बर्फबारी के बाद गुरुवार को अटल टनल रोहतांग से मनाली-केलांग हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा शुरू हो गई है। उधर, जलोड़ी दर्रा होकर अभी सेवा बंद है और लोगों को जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी शिमला और आसपास के पर्यटक स्थलों में मौसम साफ रहा। 

विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान 
शिमला 16.5, सुंदरनगर 2.9, भुंतर 208, कल्पा 7.6, धर्मशाला 17.2, ऊना 27.9 केलांग 2.5, पालमपुर 18.5, सोलन 22.0, बिलासपुर 23.5, हमीरपुर 23.7 और चंबा 19.5 सेल्सियस दर्ज किया है। 
शहरों का न्यूनतम तापमान 
शिमला 4.9, सुंदरनगर 2.6, भुंतर 2.0, धर्मशाला 7.0 ऊना 7.7, नाहन 12.0, पालमपुर 6.0, मंडी 5.3, बिलासपुर 8.5, हमीरपुर 5.0, चंबा 5.0 और पांवटा साहिब 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।   
विज्ञापन


वहीं, नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू में गुरुवार को पर्यटकों की चहलकदमी देखने को मिली। सैलानियों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की और एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंके। सिस्सू पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश कटोच ने बताया कि गुरुवार को काफी संख्या में पर्यटक वाहन नार्थ पोर्टल और सिस्सू पहुंचे और बर्फ का आनंद लिया। वहीं पर्यटकों ने जिपलाइन का भी आनंद लिया। अपने सैर सपाटे को यादगार बनाते हुए पर्यटकों ने बर्फीली वादियों में फोटोग्राफी के साथ सेल्फी भी ली। 

बीते दिनों की बर्फबारी के चलते अटल टनल से केवल एक दिन ही पर्यटकों को नॉर्थ पोर्टल की ओर छोड़ा गया था, लेकिन वाहनों की लंबी कतार और भारी-भीड़ के चलते साउथ और नॉर्थ पोर्टल पर जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। लिहाजा तीन दिनों तक केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही अनुमति दी गई थी। अब बीते कुछ दिन से मौसम का मिजाज ठीक चल रहा है और सड़क की स्थिति भी सुधरी है। अब ऐसे में मनाली प्रशासन ने आम वाहनों को भी टनल में प्रवेश करने की इजाजत दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें