फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: प्रदेश में चार दिनों तक मौसम साफ, मैदानी भागों में लू चलने का अलर्ट

Sat, 02 Apr 2022 04:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रदेश में चार दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी हुई है।
विज्ञापन
हिमाचल में चार दिनों तक मौसम साफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में छह अप्रैल तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं तीन फरवरी को भी मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी हुई है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
मैदानी कई भागों में लू चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ऊना में अधिकतम तापमान 38.5, बिलासपुर 36.0, सुंदरनगर 34.6, कांगड़ा 33.6, नाहन-भुंतर 33.2, चंबा 32.3, धर्मशाला 32.2, सोलन 29.5, शिमला 25.4, कल्पा 25.0, डलहौजी 21.6 और केलांग में 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

न्यूनतम तापमान
शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 14.0, सुंदरनगर 11.5, भुंतर 10.2, कल्पा 6.0, धर्मशाला 18.2, ऊना 14.2, नाहन 19.0, केलांग  2.9, पालमपुर 16.8, सोलन 10.8, मनाली 9.0, कांगड़ा 15.4, मनाली 13.6, बिलासपुर 14.5, हमीरपुर 12.1, चंबा 12.2, डलहौजी 13.6, कुफरी 12.5, जुब्बड़हट्टी 16.8 और पांवटा साहिब में 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें