फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में तीन अप्रैल तक मौसम साफ, चार से बारिश-बर्फबारी के आसार

Thu, 01 Apr 2021 05:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  •  ऊना में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज
  • केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
  • चार से सात अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी के आसार
विज्ञापन
हिमाचल में तीन दिन मौसम साफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में तीन अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। चार से सात अप्रैल तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पांच अप्रैल को मध्य पर्वतीय छह जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन


गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 31.0, बिलासपुर 30.5, कांगड़ा में 29.3, सुंदरनगर में 29.2, हमीरपुर में 28.2, नाहन में 27.8, चंबा में 27.5, भुंतर में 27.2, धर्मशाला में 24.4, शिमला में 19.6, कल्पा में 14.7, डलहौजी में 14.4 और केलांग में 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

उधर, बुधवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 16.2, कांगड़ा में 11.0, ऊना में 10.6, मंडी में 10.1, सोलन में 10.0, धर्मशाला में 9.8, शिमला-सुंदरनगर में 9.0, बिलासपुर में 8.9, हमीरपुर में 8.4, चंबा में 8.6, मनाली में 5.4, कल्पा में 1.4 और केलांग में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें