फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कंप्यूटर शिक्षकों को मिला तीन माह का सेवा विस्तार

Thu, 01 Apr 2021 04:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के 1100 सरकारी स्कूलों में कार्यरत 1363 कंप्यूटर शिक्षकों को तीन माह का सेवा विस्तार मिल गया है। गुरुवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने नाइलेट कंपनी के साथ करार तीस जून 2021 तक बढ़ा दिया है। सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स आधार पर नियुक्त शिक्षकों को भी सेवा विस्तार मिल गया है।

विज्ञापन


31 मार्च को सेवा विस्तार की अवधि समाप्त हो गई थी। नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को कंप्यूटर की शिक्षा देने के लिए सरकार ने नाइलेट कंपनी के साथ करार किया हुआ है। उधर, कंप्यूटर शिक्षक बीते लंबे समय से कंपनी के साथ करार समाप्त कर शिक्षकों के लिए नीति बनाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें