फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी ओलावृष्टि और आंधी चलने का अनुमान

Wed, 02 May 2018 08:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के मध्य पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बुधवार और वीरवार को ओलावृष्टि होने और तूफान चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने तीन मई तक मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और छह मई तक अन्य क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर व लाहौल स्पीति में मौसम खराब

विज्ञापन


रहने का पूर्वानुमान जताया है। राजधानी शिमला में मंगलवार शाम से मौसम बदल गया है। दोपहर तक धूप खिलने के बाद शाम के समय शहर में बादल छाए रहे। तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक भी बढ़ गई।

विज्ञापन

अप्रैल में दस फीसदी कम बरसे बादल

मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40.8, शिमला में 25.9, सुंदरनगर में 34.5, भुंतर में 34.0, धर्मशाला में 30.8, नाहन में 32.2, सोलन में 30.4, कांगड़ा में 35.3, बिलासपुर में 35.5, हमीरपुर में 35.0, चंबा में 33.1, डलहौजी में 20.8, कल्पा में 23.4 और केलांग में 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में अप्रैल महीने के दौरान सामान्य से दस फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। सामान्य तौर पर अप्रैल माह के दौरान 65.4 मिलीमीटर बारिश होती है लेकिन इस साल प्रदेश भर में 59 मिलीमीटर बारिश हुई। जिला किन्नौर में सामान्य से 48 फीसदी कम और लाहौल एवं स्पीति में सामान्य से 50 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई।

शेष दस जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। बिलासपुर में 83 फीसदी, चंबा में 53, हमीरपुर में 178, कांगड़ा में 28, कुल्लू में 16, मंडी में 68, शिमला में 3, सिरमौर में 122 और ऊना-सोलन में 89 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें