एक दिन में केवल 1200 वाहन ही मढ़ी तक जा सकेंगे। वर्तमान में मढ़ी के आसपास बर्फ मौजूद है। ऐसे में बर्फ के बीच मौजमस्ती करने पहुंच रहे पर्यटकों को राहत मिली है। पूर्व में गुलाबा बैरियर से पांच किलोमीटर पैदल सफर तय करने के बाद बर्फ के दीदार हो पा रहे थे। अब प्रशासन ने राहत दी है। मढ़ी तक जाने के लिए एनजीटी के सभी आदेशों का पालन करना होगा।
मंगलवार को नहीं जा सकेंगे वाहन- पर्यटक वाहन मंगलवार को गुलाबा बैरियर से आगे नहीं जा सकेंगे। मंगलवार को बीआरओ की तरफ से मरम्मत कार्य दिवस तय किए जाने के कारण किसी भी वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दिन केवल बीआरओ की टीम मरम्मत संबंधी जांच परख करेगी और आवश्यक कार्य किया जाएगा।
सप्ताह में एक वाहन को मिलेंगे दो परमिट- एक सप्ताह में एक वाहन के दो परमिट ही मिलेंगे। ऑनलाइन साढ़े पांच सौ रुपये भुुगतान कर परमिट लिया जा सकेगा। दिन में दो बार छह-छह सौ वाहनों के लिए परमिट लिए जा सकेंगे। इनमें 800 पेट्रोल व 400 डीजल वाहन शामिल हैं। चालू तिथि के आगामी छह दिन के लिए ऑनलाइन परमिट लिया जा सकता है।