कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0, सुंदरनगर 12.2, भुंतर 9.8, कल्पा 5.6, धर्मशाला 14.0, ऊना 14.6, नाहन 17.5, पालमपुर 11.5, सोलन 11.0, मनाली 8.2, कांगड़ा 14.3, मंडी 14.1, बिलासपुर 17.2, हमीरपुर 14.7, चंबा 13.2, डलहाैजी 15.4, कुफरी 11.4, कुकुमसेरी 1.3, नारकंडा 10.1, रिकांगपिओ 8.5, धाैलाकुआं 17.3, समदो 6.5, कसाैली 15.1, पांवटा साहिब 20.0, ताबो -1.6, मशोबरा 12.9 व सैंज में 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: HRTC Diwali Buses: दिवाली पर भी दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और शिमला के लिए भी मिलेगी रात्रि बस सेवा
1 से 28 अक्तूबर तक सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश
राज्य में पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान 1 से 28 अक्तूबर तक सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के दाैरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, सिरमाैर व सोलन जिले में बारिश की बूंद तक नहीं बरसी। जबकि कांगड़ा में सामान्य से 94, किन्नाैर 98, लाहाैल-स्पीति 99, मंडी 83, शिमला 99 व ऊना में 53 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।