फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: चार जिलों में पांच दिन घना कोहरा पड़ने का अलर्ट, ताबो-कुकुमसेरी का न्यूनतम पारा माइनस में

Wed, 13 Nov 2024 06:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश के कई जिलों में सुबह-शाम घने कोहरे की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। माैसम विभाग के अनुसार बिलासपुर में बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कोहरे ने बढ़ाई परेशानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सुबह-शाम घने कोहरे की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। माैसम विभाग के अनुसार बिलासपुर में बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। इससे दृश्यता 30 मीटर तक रह गई। वहीं सुंदरनगर और ऊना में मध्यम व मंडी में हल्का कोहरा छाया रहा।

विज्ञापन


माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 नवंबर तक बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी जिले में सुबह और शाम को घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को कोहरे के चलते कुल्लू से जयपुर सहित देहरादून की दोनों हवाई उड़ानें हुईं। दो दिनों तक उड़ानें कोहरे से प्रभावित रहीं। 

ये भी पढ़ें: Martyr Rakesh Kumar: माथा चूमा, कंधा देकर भानुप्रिया ने पति को किया आखिरी सैल्यूट, हर आंख हुई नम

विज्ञापन

इस दिन से बारिश-बर्फबारी की संभावना
उधर, 15 और 16 नवंबर को लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 17 नवंबर से माैसम साफ रहने के आसार हैं। बुधवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में माैसम साफ बना रहा। बता दें, दिवाली के बाद से ही कई भागों में कोहरा पड़ने के कारण दोपहर तक सूर्य के दर्शन हो रहे हैं। बारिश नहीं होने के चलते कोहरा पड़ने से मौसम में शुष्क ठंड बढ़ गई है। ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 5.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

ये भी पढ़ें: शादी सीजन: हनीमून पैकेज से हिमाचल में रफ्तार पकड़ेगा पर्यटन कारोबार

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.6, सुंदरनगर 7.7, भुंतर 5.5, कल्पा 1.5, धर्मशाला 11.5, ऊना 11.2, नाहन 13.1, केलांग 0.4, पालमपुर 8.5, सोलन 7.5, मनाली 5.2, कांगड़ा 9.6, मंडी 9.3, बिलासपुर 12.4, हमीरपुर 9.6, चंबा 9.4, डलहाैजी 11.8, कुफरी 7.9, कुकुमसेरी -1.2, नारकंडा 5.2, रिकांगपिओ 4.9, सेओबाग 5.3, समदो 1.4, कसाैली 12.9, ताबो -5.9, सैंज 7.7 व बजाैरा में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
 
ये भी पढ़ें: https://www.amarujala.com/shimla/anti-drug-campaign-chitta-taken-for-fun-first-pushed-him-into-the-quagmire-of-addiction-and-then-made-him-a-2024-11-13Shimla: मस्ती में लिए चिट्टे ने पहले नशे के दलदल में धकेला, फिर बना दिया अपराधी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन

पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य से 98 फीसदी कम बारिश दर्ज
वहीं, पोस्ट मानसून सीजन में 1 अक्तूबर से 13 नवंबर तक राज्य में सामान्य से 98 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। अधिकतर जिलों में सूखे जैसे हालात है। इस अवधि के दाैरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, सिरमाैर व सोलन जिले में बारिश की बूंद तक नहीं बरसी। वहीं, कांगड़ा में सामान्य से 95, किन्नाैर 99, लाहाैल-स्पीति 99, मंडी 89, शिमला 99 व ऊना जिले में 59 फीसदी कम बारिश हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें