काॅमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने अमृतसर लिस कमिश्नर को साैंपा ज्ञापन।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटरों से अमृतसर में दुर्व्यवहार की घटनाओं के बाद ऑल हिमाचल कमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने बुधवार को अमृतसर के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। कमेटी ने कमिश्नर से हिमाचल की टैक्सियों और टैक्सी ऑपरेटरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। बीते दिनों हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटरों को अमृतसर में सवारियां उठाने से रोका गया था। टैक्सी ऑपरेटर हिमाचल से सवारियां लेकर अमृतसर गए थे।
समर टूरिस्ट सीजन शुरू होने से ठीक पहले उपजे इस विवाद से हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटर खासे चिंतित हैं। हर साल देश विदेश के लाखों सैलानी अमृतसर होते हुए हिमाचल का रुख करते हैं। विमानों से अमृतसर पहुंचने के बाद सैलानी टैक्सियों के माध्यम से शिमला, मनाली, धर्मशाला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति पहुंचते हैं। ताजा विवाद के बाद टैक्सी ऑपरेटरों को कारोबार प्रभावित होने का डर सता रहा है।