चीन सीमा से सटे किन्नौर में लगेंगे बीएसएनएल के 50 नए टावर
वहीं, चीन सीमा से सटे जिला किन्नौर में बीएसएनएल ने 50 नए टावर लगाने का काम शुरू कर दिया है। अब इलाके में सिग्नल की समस्या नहीं रहेगी। अभी तक यहां बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं के लिए 35 मोबाइल टाॅवर स्थापित किए हैं। इनसे टापरी, रमणी, रैली, शुद्धरंग, रिकांगपिओ, कल्पा और पूह सहित अन्य स्थानों पर रहने वाले लोगों को लाभ मिल रहा था। अब बीएसएनएल नए वित्तीय वर्ष में किन्नौर में 85 मोबाइल टावर की उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करेगा। बीएसएनएल के अधिकारी अग्रेसन नेगी ने कहा कि मार्च माह में किन्नौर में भारी बर्फबारी होने से बिजली और टेलीफोन केबल को लाखों का नुकसान हुआ है। ज्ञाबुग, सुन्नम, तांगलिंग, पूह, डूबलिंग, नामज्ञा, लिप्पा, नाको, ताबो और काजा सहित अन्य गांवों में सिग्नल पहुंचा दिया है। केवल छितकुल गांव को सिग्नल से जोड़ना बाकी है।