फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: हिमाचल के सारांश और अदिति का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Tue, 31 Oct 2023 06:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर/पांवटा साहिब(सिरमौर)

सार

छात्रा अदिति ने कुल्लू जिले की टीम की अगुवाई करते हुए अपने प्रदर्शन के साथ स्कूल और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अदिति ने वालीबॉल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सारांश का चयन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समेज की छात्रा अदिति ने कुल्लू जिले की टीम की अगुवाई करते हुए अपने प्रदर्शन के साथ स्कूल और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अदिति ने वालीबॉल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उनकी यह सफलता उनकी मेहनत, प्रतिबद्धता और प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप हुई है। समेज स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद नेगी और डीपीई रवि मोतियन ने छात्रा के उत्कृष्ट प्रदर्शन में भरपूर सहयोग किया है। वे छात्रों के तैयारी में लगे रहे और उनके खेल कौशल में सुधार करने में मदद की। प्रधानाचार्य ने सभी अध्यापकों और विशेष रूप से कनिष्ठ बुनयादी अध्यापक चेतना बनयाल का विशेष धन्यवाद किया, जो छात्र और छात्रायों की खेल तैयारी में पूरा सहयोग करते हैं। अदिति के माता पिता को भी इस सफलता पर गर्व है, क्योंकि उनका सहयोग और समर्थन अदिति के प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में महत्वपूर्ण रहा है।

विज्ञापन


उनकी संजीवन प्रेरणा ने अदिति को और भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस सफलता के साथ अदिति ने न केवल अपने विद्यालय, क्षेत्र अपितु जिले का नाम भी प्रदेश और देश में रोशन किया है। प्रधानाचार्य अरविंद नेगी ने कहा कि इस बेटी का प्रदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है। प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ ने अदिति को आगे की प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया है। स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रशासन और अभिवावकों ने अदिति का जोरदार स्वागत किया। सभी ने अदिति को हार्दिक शुभकामनाएं दी और उसकी समृद्धि व सफलता की कामना की। गौर रहे कि 15/20 क्षेत्र के समेज स्कूल से हर वर्ष राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल रहे हैं। यह स्कूल पढ़ाई के क्षेत्र में तो अव्वल है ही, साथ ही साथ इस विद्यालय ने अपनी एक सुदृढ़ पहचान खेल के क्षेत्र में भी बनाई है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सारांश का चयन
 द रोज आर्किड वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ी सारांश संपलता का चयन राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कक्षा आठवीं के सारांश दिसंबर में झारखंड में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। स्कूल के निदेशक ललित शर्मा ने बताया कि दिसंबर में झारखंड में होने वाली नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता में सारांश हिस्सा लेंगे। स्कूल के निदेशक ललित शर्मा, निदेशक शैक्षणिक अंजू अरोड़ा और प्रिंसिपल ममता सैनी ने इस उपलब्धि पर टीम और चयनित छात्र को बधाई दी। प्रधानाचार्य ममता सैनी ने बताया कि स्कूल शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ साथ शारीरिक उत्कृष्टता के लिए भी कार्यरत है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक संजीव, ज्ञान और अविनाश ने कहा कि खेलों में स्कूल के विद्यार्थी नाम चमका रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों के लिए कबड्डी टीम गोवा रवाना, पुष्पा कप्तान

 गोवा में होने वाली 37वें राष्ट्रीय खेलों में कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की महिला टीम रवाना हो गई है। प्रदेश टीम की कप्तान पुष्पा राणा होंगी। हिमाचल प्रदेश टीम के कोच कुलदीप राणा, पंकज शर्मा, मैनेजर सुमन शर्मा और प्रदेश कबड्डी संघ महासचिव कृष्ण लाल होंगे। कोच कुलदीप राणा ने बताया कि टीम की कप्तान एशियन गेम्स में देश के स्वर्ण पदक दिलाने वाली टीम सदस्य रही पुष्पा राणा होंगी। ज्योति देवी, भावना, डिंपल, वंदना, अंकिता, अंकिता चंदेल, साक्षी शर्मा, तनवी, अंजू, किरन और साक्षी ठाकुर टीम में शामिल हैं। प्रतियोगिता गोवा में 3 से 8 नवंबर तक चलेगी। 3 नवंबर को महाराष्ट्र, 4 को उतर प्रदेश और 5 को राजस्थान के साथ मैच होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें