पहाड़ों की रानी शिमला में शनिवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। शुक्रवार रात से ही जाखू में फाहे गिरने शुरू हो गए थे। सुबह के समय ढली, संजौली, आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार, रिज मैदान सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने चार दिन पहले ही बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी कर दिया था जिसके चलते शुक्रवार से ही भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचने शुरू हो गए थे। शनिवार को भी पूरा दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से सैलानी शिमला पहुंचे।