रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। रोहतांग दर्रे, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और पिन पार्वती की पहाड़ियों पर बर्फ के फाहे गिरे। रोहतांग पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी का आनंद लिया।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
शीतकालीन सत्र में विपक्ष को शामिल होने की सुक्खू की अपील
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विपक्षी नेताओं से विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने की अपील की है। शुक्रवार को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वाकथॉन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को सरकार से सवाल पूछने के साथ उसके जवाब सुनने का धैर्य भी रखना चाहिए।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
चिट्टे के खिलाफ लड़ाई को बताया समाज की सामूहिक जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता वाकथॉन के दौरान नशे के खिलाफ अभियान में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने चिट्टे के खिलाफ लड़ाई को केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी मानने के बजाय सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी बताया।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद
लोकसभा सांसद कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश में विवाद सामने आया है। कैप्टन अतुल शर्मा ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को लिखित शिकायत सौंपकर मामले में एफआईआर दर्ज करने और समयबद्ध साइबर फॉरेंसिक जांच करवाने की मांग की है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
कसौली में महिला और बेटे को पिस्तौल दिखाकर धमकाया, आरोपी गिरफ्तार
सोलन जिले के कसौली क्षेत्र में महिला और उसके बेटे को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नरेंद्र कुमार 10 नवंबर को बंगोआ निवासी महिला के घर में घुस आया था। वहां उसने महिला और उसके बेटे के सामने पिस्तौल निकालकर उन्हें धमकाया।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर