चरड़ा से भंजराडू जा रही निजी बस टिकरीगढ़ के पास सड़क पर ही पलट गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। अटल टनल से पहली बार दिल्ली के लिए वोल्वो बस शुरू। खेलते-खेलते पानी से भरे टब में गिरा डेढ़ साल का मासूम। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चरड़ा से भंजराडू जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। डेढ़ साल के मासूम की पानी के टब में डूबने से मौत हो गई। दुनिया में सबसे ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी अटल टनल रोहतांग से होकर दिल्ली के लिए पहली बार हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की वोल्वो बस सेवा शुरू हो गई है। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, आठ लोग घायल
चरड़ा से भंजराडू जा रही निजी बस टिकरीगढ़ के पास सड़क पर ही पलट गई। हादसा शनिवार सुबह नौ बजे के करीब हुआ। जब बस चरड़ा से टिकरीगढ़ पहुंची तो चालक का अचानक बस से नियंत्रण बिगड़ गया और चालक ने बस को सड़क के साथ लगती पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे बस सड़क पर ही पलट गई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
खेलते-खेलते पानी से भरे टब में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत रामपुरघाट में डेढ़ वर्ष का एक मासूम बच्चा खेलते-खेलते बाथरूम में पानी से भरकर रखे टब में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था। यह हादसा माता-पिता को कभी न भरने वाले जख्म दे गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
अटल टनल से पहली बार दिल्ली के लिए वोल्वो बस शुरू, सीधे लाहौल जा सकेंगे सैलानी
दुनिया में सबसे ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी अटल टनल रोहतांग से होकर दिल्ली के लिए पहली बार हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की वोल्वो बस सेवा शुरू हो गई है। वोल्वो लाहौल के जिस्पा से दिल्ली के बीच चलेगी। इस रूट की लंबाई करीब 620 किलोमीटर है।
पर्यटकों के हुजूम से जाम होने लगी सड़क, औट-आनी-सैंज हाईवे-305 पर फंस रहे वाहन
औट-आनी-सैंज हाईवे-305 को अपग्रेड हुए एक दशक होने वाला है। जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाला हाईवे अभी भी वन वे ही है। कई जगह तो वाहनों को पास देने में चालकों को खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। 97 किलोमीटर लंबे इस हाईवे पर इन दिनों अधिक वाहनों की आवाजाही से जाम लगने लगा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने स्थगित की इंजीनियरिंग विद्यार्थियों की परीक्षाएं
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के चौथे सेमेस्टर की री-अपीयर परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बोर्ड ने यह फैसला कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...