फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: एक लाख लोगों ने किया योग, हादसे में दो की मौत, रोहतांग के लिए इलेक्ट्रिक बस शुरू समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Mon, 21 Jun 2021 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

विश्व योग दिवस पर हिमाचल प्रदेश में करीब एक लाख लोगों ने एक साथ योगासन और प्राणायाम किए। सैलानी अब इलेक्ट्रिक बस से एक दिन में कर सकेंगे रोहतांग और अटल टनल का दीदार, कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ, युवक को किया लहूलुहान। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व योग दिवस पर हिमाचल प्रदेश में करीब एक लाख लोगों ने एक साथ योगासन और प्राणायाम किए। मंडी जिले में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने रोहतांग के इलेक्ट्रिक बस शुरू की है। राजधानी शिमला में एक मादा तेंदुआ ने युवक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021: हिमाचल में एक लाख लोगों ने एक साथ किए योगासान और प्राणायाम
13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे में बर्फ के बीच मस्ती करने के लिए अब सैलानियों को ज्यादा जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू ने सोमवार से एक इलेक्ट्रिक बस शुरू कर दी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


सैलानी अब इलेक्ट्रिक बस से एक दिन में कर सकेंगे रोहतांग और अटल टनल का दीदार

13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे में बर्फ के बीच मस्ती करने के लिए अब सैलानियों को ज्यादा जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू ने सोमवार से एक इलेक्ट्रिक बस शुरू कर दी है। किराया 600 रुपये प्रति सवारी रखा गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, सेना के जवान समेत दो की मौत
मंडी जिले की चल्होग पंचायत के सल्याणी गांव में रविवार देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान उमेश पुत्र प्रकाश चंद निवासी सल्याणी, दिनेश पुत्र जयचंद गांव सल्याणी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ, युवक को किया लहूलुहान
राजधानी शिमला के कृष्णानगर इलाके में रविवार देररात एक मादा तेंदुआ रिहायशी मकान में घुस गई। पालतू कुत्ते का शिकार करने आई तेंदुए ने इसके मालिक पर भी हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना देर रात करीब ढाई बजे की है। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कुल्लू: कुर्सी-पीठ पर उठाकर 25 किलोमीटर दूर सड़क तक पहुंचाई बीमार महिला
कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार के तहत आने वाली गाड़ापारली पंचायत के दुर्गम गांव शाक्टी की एक बीमार महिला को ग्रामीणों ने पीठ पर उठाकर 25 किलोमीटर दूर सड़क तक पहुंचाया। महिला हरा दासी (45) पत्नी लग्न चंद को रविवार से पेट में दर्द थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें