लक्ष्य पूरा करने के लिए जहां स्वास्थ्य कर्मचारी लोगों के घर-घर जाकर वैक्सीन लगा रहे हैं, वहीं अब एचआरटीसी बसें रोककर भी लोगों को दूसरी डोज लगाई जा रही है। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों से भी कोरोना वैक्सीन को लेकर कर्मचारियों का डाटा एकत्र किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग को अब एक दिन में एक लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगानी होगी। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 53.77 लाख है। प्रदेश में अब तक 45.52 लाख लोगों को दूसरी डोज लगी है। लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। ऐसे में विभाग को 30 नवंबर तक लक्ष्य पूरा करना चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल सरकार को कहा था कि जिस तरह से प्रदेश कोरोना वैक्सीन की पहली डोज में देशभर में अव्वल आया है, उसी तरह दूसरी डोज में भी पहला स्थान हासिल करे। इसके चलते स्वास्थ्य सचिव जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों से प्रतिदिन वैक्सीन का फीडबैक ले रहे हैं। हिमाचल की 83 फीसदी आबादी को कोविड की दूसरी वैक्सीन लग गई है।
लक्ष्य पूरा करने के लिए जहां स्वास्थ्य कर्मचारी लोगों के घर-घर जाकर वैक्सीन लगा रहे हैं, वहीं अब एचआरटीसी बसें रोककर भी लोगों को दूसरी डोज लगाई जा रही है। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों से भी कोरोना वैक्सीन को लेकर कर्मचारियों का डाटा एकत्र किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि हेल्थ केयर वर्करों और फ्रंट लाइन वर्करों को पहली डोज 336178 और दूसरी डोज 320756 को लग चुकी है।