फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती, 14733 युवाओं के आवेदन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा से 14733 अभ्यर्थी बाहर हो गए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से करवाई जा रही जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेश भर से बोर्ड को 64255 आवेदन आए हैं। केवल 49522 अभ्यर्थियों को ही रोल नंबर जारी किए गए हैं। सूचना के अनुसार बोर्ड को मिले ऑनलाइन आवेदनों में से कई आधे-अधूरे हैं। कई फार्मों में फीस की डिटेल भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


हालांकि बोर्ड ने ऐसे अभ्यर्थियों को एक मौका दिया है, जिन्होंने फीस जमा करवाने के बाद इसकी डिटेल जमा नहीं करवाई है। लेकिन जिन अभ्यर्थियों ने फार्म अधूरे हैं। वे आवेदन पूर्ण रूप से रद्द कर दिए गए हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड शनिवार से बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से डाउनलोड कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

इन्हें दिया गया एक और मौका

जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन करते समय फीस जमा करवाने के बाद इसकी डिटेल नहीं भरी है। वे अभ्यर्थी तीन दिन के अंदर बोर्ड की ई-मेल आईडी ps.hpbose@gmail.com पर मेल करके इसकी मेल करके भेज सकते हैं। बाद में उन अभ्यर्थियों को रोल नंबर जारी कर दिया जाएगा। लेकिन निर्धारित तिथि के बाद बोर्ड मेल स्वीकार नहीं करेगा।
पढ़ें, केसीसी बैंक भर्ती: 22 हजार युवाओं के आवेदन रद्द
13 दिसंबर को होगी परीक्षा- प्रदेश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की कनिष्ठ लिपिक के 156 पदों के लिए 13 दिसंबर को परीक्षा ली जाएगी। 11 से दो बजे तक यह परीक्षा प्रदेश भर में उपमंडल स्तर पर ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें