मंडी दौरे से शिमला लौटते समय खराब मौसम के कारण सीएम जयराम ठाकुर के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग बिलासपुर के लुहणू मैदान में करवानी पड़ी। लैंडिंग से पहले हेलीकॉ शिमला की तरफ ले जाया गया था, लेकिन मौसम इतना खराब था कि उसे लुहणू मैदान में उतारना पड़ा। रविवार होने के चलते सरकारी अमला छुट्टी पर था।
आनन-फानन में विधायक समेत सरकारी अमला लुहणू मैदान पहुंचा। इसके बाद सीएम डीसी की गाड़ी से शिमला रवाना हुए। इस मौके पर डीसी पंकज राय, विधायक सुभाष ठाकुर, डीएसपी राजकुमार, एसडीएम रामेश्वर, एसी टू डीसी सिद्धार्थ आचार्य मौजूद रहे।
एसएमएस शिक्षकों को नियमित करने पर करेंगे विचार
मंडी जिले के कंसा चौक में हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के 5वें प्रांत अधिवेशन की सीएम जयराम ठाकुर ने अध्यक्षता की। इस मौके पर शिक्षक महासंघ ने प्रदेश में कार्यरत 2555 एसएमसी अध्यापकों के नियमितीकरण के लिए नीति बनाने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया। सीएम ने कहा कि मांग पर विचार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण विद्यार्थी सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। शैक्षणिक संस्थान बंद रहे, लेकिन सरकार ने विभिन्न नवाचार कार्यक्रमों को शुरू कर यह सुनिश्चित किया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो। अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों के 8600 से अधिक नए पदों और पदोन्नति के माध्यम से 6000 पदों को भरा गया है और इस अवधि के दौरान शिक्षा विभाग ने 16000 से अधिक अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों को नियमित किया है।
14687 से अधिक पैरा, पीटीए और अनुबंध अध्यापकों भी नियमित किया गया है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अध्यापकों के हितों के बारे में सोचते हैं। महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार इस दौरान मौजूद रहे। संगठन मंत्री पवन मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र कल्याण शिक्षा का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।
सीएम से महासंघ ने उठाई यह मांगें
भाषा और शास्त्री अध्यापकों को टीजीटी दर्जा, 2010 से पहले नियुक्त टीजीटी को प्रमोशन में पहले की तरह मुख्य अध्यापक और न्यू लेक्चरर की पदोन्नति के दोनों ऑप्शन, पुरानी पेंशन स्कीम, नए वेतनमान की सिफारिशें जल्द लागू की जाएं। बीस वर्षा से कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों के लिए नीति, अनुबंध काल को दो वर्ष, 2016 के बाद प्रमोट प्रधानाचार्य और मुख्य अध्यापक की प्रमोशन को नियमित किया जाए।