फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ से लोअर स्याहोला के लिए बनेगी पेयजल योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
जुखाला (बिलासपुर)। स्याहोला पंचायत के बाशिंदों को अब पीने के पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। जल शक्ति विभाग अब लोअर स्याहोला और साथ लगते गांव के लिए एक और पेयजल योजना बनाएगा। इस का प्राकलन तैयार कर दिया गया है। एक करोड़ दो लाख रुपये की लागत से यह पेयजल योजना बनेगी। इसके लिए जलशक्ति विभाग ने नाबार्ड से लोन लेना है।
विज्ञापन

इसके तहत यहां पर एक और बोरवेल लगाया जाएगा। नई पाइप लाइनों व स्टोरेज टैंक का निर्माण किया जाएगा। जल शक्ति विभाग से इसका प्राकलन स्वीकृत हो गया है। अब इसे नाबार्ड के हमीरपुर कार्यालय को भेज दिया गया है। नाबार्ड के प्रतिनिधि इसका निरीक्षण करेंगे। इसके बाद इसे नाबार्ड के मुंबई ऑफिस स्वीकृति के लिए भेज दिया जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद छह महीनों में इसका निर्माण कर दिया जाएगा। इसकी पुष्टि जल शक्ति विभाग के जुखाला उपमंडल के सहायक अभियंता जसविंदर ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि पानी की खपत ज्यादा होने के कारण लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस पेयजल योजना के लिए अभी तक कोई राशि स्वीकृत नहीं हुई है। नाबार्ड से लोन के लिए विभाग ने अप्लाई किया है। स्वीकृति मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें