फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश में सातवें स्थान पर हिमाचल: बिक्रम सिंह

Sun, 29 Nov 2020 08:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
बिक्रम सिंह, उद्योग मंत्री, हिमाचल प्रदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि सरकार ने उद्यमिता की सुविधा के लिए यानी इज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार किया है। इसके तहत हिमाचल देश में 7वें स्थान पर है। प्रदेश को इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत सुधारों की अपनी यात्रा में असाधारण प्रदर्शन के कारण देश में अग्रणी माना गया है। वर्ष 2017-18 में 65.48 प्रतिशत और वर्ष 2019 में 94.13 प्रतिशत की दर प्राप्त कर इज ऑफ डूइंग बिजनेस में तीव्रता से बढ़ने वाले राज्य के रूप में प्रदेश ने अपनी पहचान बनाई है। 

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के सतत विकास को प्रतिबद्ध है। औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, जिससे प्रदेश को निवेशक मित्र गंतव्य बनाया जा सके। सरकार निवेशकों को आकर्षित करने और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन दे रही है। कहा कि हिमाचल में जड़ी-बूटियों, सीमेंट, पन बिजली, एग्रो प्रोसेसिंग, शिक्षा, हैंडलूम, टैक्सटाइल पार्क की व्यापक संभावनाएं है।

 

हिमाचल प्रदेश मुजारियत और भू-सुधार अधिनियम की धारा-118 के तहत अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया का सरलीकरण किया है। राज्य स्तरीय एकल खिड़की की मंजूरी से भी प्रदेश में निवेशकों के लिए सुविधाजनक बनाया है। हिमाचल पर्यटन नीति-2019, आईटी नीति, आयुष्मान नीति और फिल्म नीति-2019 बनाई गई है। हिमाचल प्रदेश औद्योगिक निवेश नीति-2019 बनाई है। कहा कि शिक्षित युवाओं को रोजगार तलाशने की जगह रोजगार देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना शुरू की गई है। अब तक, राज्य में इस योजना से 1,69,52,648 रुपये की लागत से लगभग 100 लोग लाभान्वित हुए हैं। वर्ष 2019 में राइजिंग हिमाचल-ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया, जिसमें लगभग 96,721 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 703 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। सरकार ने अब सरकार के तीन साल पूर्ण होने पर एक और ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह आयोजित करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें