फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC TGT Exam: हजारों परीक्षार्थियों को साथ लानी होगी सैनिटाइजर की पारदर्शी शीशी

Sun, 29 Nov 2020 08:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने सोमवार को परीक्षा देने वाले हजारों परीक्षार्थियों के लिए अजीबोगरीब  फरमान जारी किए हैं। उन्हें सैनिटाइजर साथ लाने को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि वे पारदर्शी शीशी लेकर ही आएं। इससे नकल की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। इससे चर्चा यह है कि आयोग परीक्षा केंद्रों में खुद पर्याप्त सैनिटाइजर का प्रबंध नहीं कर पा रहा है, तभी इस तरह के फरमान जारी हुए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को यह परीक्षा कई जिला मुख्यालयों पर तय केंद्रों में हो रही है। यह दो चरणों में हो रही है। दोपहर से पहले टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा होगा। दोपहर के बाद टीजीटी मेडिकल का टेस्ट होने जा रहा है। इन परीक्षाओं के लिए परीक्षार्थियों को दाखिला पत्र डाउनलोड करने को कहा गया है। इसी के साथ कोविड 19 के संक्रमण से बचने के लिए भी सात बिंदुओं का परामर्श जारी किया गया है।

इसके अनुसार उम्मीदवारों को सैनिटाइजर की एक-एक पारदर्शी शीशी साथ लाने को कहा गया है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार समय-समय पर इसका इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है। उधर, कर्मचारी चयन आयोग के सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन


आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कर अपना हेल्थ स्टेटस भी अपडेट करेंगे उम्मीदवार  
सभी उम्मीदवारों को आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करना होगा। इसमें उन्हें अपना हेल्थ स्टेटस भी डालना होगा। किसी भी तरह की अफवाह नहीं फैलानी होगी। उन्हें सामाजिक दूरी को अपनाना होगा। मास्क पहनना होगा और अपना नाक और मुंह ठीक से ढकना होगा। 

कंटेनमेंट जोन से कैसे आएंगे परीक्षार्थी, इस पर भी असमंजस
जिन जिलों में कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में उम्मीदवार रह रहे हैं। वे कैसे वहां से आने दिए जाएंगे, इस बारे में भी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। ऐसे में परीक्षार्थी असमंजस में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें