फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी: कांग्रेस की कोई एक जनकल्याण की योजना बताएं एक लाख इनाम दूंगा

Mon, 18 Apr 2022 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)

सार

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनौती दी कि वे कांग्रेस की जनकल्याण की कोई भी एक योजना बताएं तो उन्हें एक लाख रुपये इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सोमवार को नाचन भाजपा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने मंच से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनौती दी कि वे कांग्रेस की जनकल्याण की कोई भी एक योजना बताएं तो उन्हें एक लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार स्वास्थ्य, जलजीवन मिशन, बिजली समेत कई क्षेत्रों में लोगों को राहत देने का काम किया है।

विज्ञापन


गरीबों के इलाज के लिए सरकार ने अब तक के कार्यकाल में 218 करोड़ खर्च किए हैं। ऊर्जा मंत्री ने नाचन में 600 वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मानित किए। कार्यक्रम चैलचौक सब्जी मंडी में हुआ। नाचन के विधायक विनोद कुमार और प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा भी मौजूद रहे। ऊर्जा मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए।

उन्होंने अपना बूथ, सबसे मजबूत और हर पार्टी कार्यकर्ता को घर में पार्टी का झंडा लगाने का मंत्र दिया। कहा कि सरकार के मिशन रिपीट को सफल बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को जमीन स्तर पर काम करना होगा। जिला अध्यक्ष दलीप ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल, मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर, रविंद्र राणा, पंकज ठाकुर, मनोज ठाकुर और नरेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें