सीटू राज्य कमेटी की ओर से आउटसोर्स कर्मचारियों का राज्य स्तरीय अधिवेशन कालीबाड़ी हाल में हुआ। इसमें प्रदेश भर से करीब 350 आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन का गठन किया गया।
यूनियन का राज्य अध्यक्ष यशपाल, विरेंद्र, देवराज, बबलू, लोकेंद्र और संजय को उपाध्यक्ष, नोखराम को महासचिव, मदनलाल, चुनी लाल, पवन और हेमावती को सचिव और दलीप कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विजय सागर, दिनेश, विपिन, विचित्र, यशपाल, ओपी वर्मा, अमित, रिजवान, हेमलता, विद्या, रामदास, नरेंद्र देष्टा, संदीप, दीपा दुलटा, सुरेंद्रा, शशि और विशाल को कमेटी सदस्य चुना गया।
अधिवेशन में आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों पर भविष्य में आंदोलन की रूपरेखा तय की गई और निर्णय लिया गया कि प्रदेश के हजारों आउटसोर्स कर्मचारी 8 और 9 जनवरी 2019 को हड़ताल पर रहेंगे।