फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल गिरने का मामला : 14 इंजीनियरों को थमाई चार्जशीट, मांगा जवाब

Thu, 28 Sep 2023 09:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

चार्जशीट हुए इंजीनियरों में कई जेई एसडीओ बन गए हैं। अधिशासी अभियंता पदोन्नत होकर अधीक्षण अभियंता बन गए हैं। पुल टूटने के मामले में कहीं न कहीं इंजीनियरों की लापरवाही सामने आ रही है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग, हिमाचल प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ा जिले के बनेर और हमीरपुर के जाहू में निर्माणाधीन पुल ढहने के मामले में सरकार ने 14 इंजीनियरों को चार्जशीट थमा दी है। इनसे पुल गिरने को लेकर जवाब मांगा है। अभी पांच से छह इंजीनियरों ने सरकार को जवाब दिया है। इसके बाद सरकार चीफ इंजीनियर की अध्यक्षता में कमेटी गठित करेगी। यह कमेटी बारीकियों से हर पहलुओं पर जांच करेगी।

विज्ञापन


दूसरी तरफ सरकार ने ठेकेदारों को नए सिरे से पुलों का निर्माण करने को कहा है। इसमें सरकार की ओर से कोई पैसा नहीं दिया जाएगा। सरकार ने मामले में एक ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। अगर चार्जशीट में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो वित्तीय लाभ के साथ ही इंजीनियरों की पदोन्नति भी रुक सकती है।

चार्जशीट हुए इंजीनियरों में कई जेई एसडीओ बन गए हैं। अधिशासी अभियंता पदोन्नत होकर अधीक्षण अभियंता बन गए हैं। पुल टूटने के मामले में कहीं न कहीं इंजीनियरों की लापरवाही सामने आ रही है। सरकार की ओर से इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले पुलों का निर्माण कार्य चल रहा था। काम के दौरान दोनों पुल ढह गए। सूत्र बताते हैं कि जाहू पुल 75 मीटर लंबा था, जो तीन जगह से टूट गया।

मामला सरकार को भेज दिया है। अब सरकारी स्तर पर ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जो आदेश आएंगे उनका पालन किया जाएगा। इंजीनियर सरकार को चार्जशीट का जवाब दे रहे हैं। - अजय गुप्ता, इंजीनियर इन चीफ, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें