फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: 34 घंटे बाद बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे

Sat, 28 Aug 2021 02:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे लगभग 34 घंटे बाद बहाल कर दिया गया है। बीते दिन भूस्खलन के कारण हाईवे बाधित हो गया था। एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे लगभग 34 घंटे बाद बहाल कर दिया गया है। बीते दिन भूस्खलन के कारण हाईवे बाधित हो गया था। एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। 

विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली एनएच सात मील के पास वीरवार देर रात को बंद हो गया था। वाहनों को वाया बजौरा और चैलचौक भेजा गया, लेकिन इन वैकल्पिक मार्गों पर भी जाम से लोग बेहाल रहे। हाईवे बंद होने से यात्रियों को भूखे प्यासे वाहनों में ही रात गुजारनी पड़ी। मंडी-पठानकोट और मंडी-जालंधर वाया धर्मपुर एनएच पर भी जगह-जगह भूस्खलन से यातायात प्रभावित रहा। मंडी-जालंधर एनएच सात घंटे के लिए बाधित रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें