इस प्रस्तुति के बाद राज्यपाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दो पत्र लिखकर इस सीमांत क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मूलभूत ढांचा निर्माण की सिफारिश समेत 12 विभिन्न बिंदुओं पर काम करने की बात की थी। रक्षा मंत्री ने उनकी सिफारिशों को मानते हुए इन क्षेत्रों में सड़क, मोबाइल नेटवर्क व सेना की नफरी बढ़ाने जैसे निर्देश दिए हैं।
कुंडू ने बताया कि हाल ही में केंद्र ने एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए जमीन तलाशने को कहा है। जमीन मिलने के बाद सेना के लिए हैलीपैड तैयार किए जा सकेंगे, जिससे इलाके की सुरक्षा मजबूत होगी।
ये दिए थे सुझाव
पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया कि रोजगार के अवसर न मिलने से युवा देश के अन्य राज्यों में जा रहे हैं और सीमांत क्षेत्रों में सिर्फ बुजुर्ग आबादी रह गई है। इसके अलावा मोबाइल कनेक्टिविटी न होने, रोड नेटवर्क की खराब हालत, स्थानीय वनस्पतियों को प्रमुखता की बात कही गई थी।