फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, 2017 से पहले सेवानिवृत्त एनपीएस कर्मियों को मिलेगी ग्रेच्युटी

Fri, 08 Jan 2021 08:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के 5500 सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर है। सरकार ने शुक्रवार को 15 मई, 2003 से सितंबर 2017 के बीच सेवानिवृत्त नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) से जुड़े कर्मचारियों की मृत्यु एवं सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी (डीसीआरजी) की अधिसूचना जारी कर दी है।  सितंबर 2017 के बाद के कर्मचारियों को यह लाभ पहले ही दिया जा रहा है। इस अधिसूचना के जारी होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके आश्रितों को अधिकतम दस लाख रुपये का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


सरकार के खजाने पर इससे करीब 110 करोड़ का बोझ पड़ेगा। प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि यह मामला एनपीएस संयुक्त मोर्चा के साथ मिलकर लंबे समय से उठाया जा रहा था। बीते 2 दिसंबर को भी अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार और पेंशन संयुक्त मोर्चा के राज्य महामंत्री एलडी चौहान ने अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना से मुलाकात की थी। उन्होंने भी अधिसूचना जारी करने के बारे में आश्वस्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें