फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार, बाली ने किया बड़ा एलान

Thu, 14 Sep 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो रिक्शा खरीदने के लिए नियमों पर लगा प्रतिबंध पूर्ण रूप से खत्म होगा। अब ऑटो रिक्शा खरीदने वाले बेरोजगारों को नियमों के फेर में नहीं फंसना होगा। यह प्रतिबंध प्रदेश के चार हजार फीट से कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में हटाया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों को भी आवेदन पर तुरंत पंजीकरण करने के निर्देश दिए हैं। यह एलान धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान परिवहन मंत्री जीएस बाली किया। कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में करीब 2 हजार बेरोजगार युवाओं को लाभ होगा।

कहा कि विभाग ने हर विस क्षेत्र में मुद्रिका बस चलाने की योजना बनाई है। इसके रूट निर्धारित किए जा रहे हैं। मलां-मुबारिकपुर एनएच के लिए 85 करोड़ आ गए हैं।
विज्ञापन


एनएच के लिए जमीन अधिग्रहण हो रहा है। पांच साल में निगम के बेड़े में 1600 बसों से 3200 बसें हो गई हैं। लगभग 150 लग्जरी बसें बेड़े में शामिल की हैं।
विज्ञापन

बोले- जल्द 50 रूटों पर साधारण किराए पर लग्जरी बसें चलाई जाएंगी

16 नई लग्जरी बसें ली हैं। ये शीघ्र महत्वपूर्ण रूटों पर चलेंगी। बाली ने कहा कि आने वाले कुछ दिन में 50 रूटों पर लग्जरी बसें साधारण किराए पर चलाई जाएंगी।

प्रदेश में जल परिवहन व्यवस्था सृजित करने को केंद्र ने सैद्धांतिक मंजूरी दी है। गोबिंदसागर, महाराणा प्रताप सागर जलाशयों में फेरी सेवा चलाने की दिशा में कार्य चल रहा है। इसके लिए 32 करोड़ का प्रावधान किया है।

बाली ने कहा कि हिमाचल में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने नवीन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। डिपुओं को ऑनलाइन किया गया है। केंद्र से चीनी पर उपदान बंद होने के बावजूद लोगों की जरूरतों का ख्याल रखते हुए सरकार अपने स्तर पर उपदायुक्त दरों पर चीनी उपलब्ध करवा रही है।

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में 42 नए आईटीआई खोले हैं। 10 अत्याधुनिक आईटीआई खोले हैं। प्रदेश में नौ पॉलीटेक्निक, चार इंजीनियरिंग, नगरोटा बगवां में फार्मेसी और राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में आर्किटेक्ट संकाय स्थापित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें