परिवहन मंत्री जीएस बाली ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर अपने अंदाज में पलटवार किया है। बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री मेरे बॉस हैं। मैं उनकी कैबिनेट का मंत्री हूं। मैंने हमेशा ईमानदारी और कर्मठता से काम किया है। मुख्यमंत्री को मेरा काम अच्छा नहीं लगा तो वह मुझे कैबिनेट से निकाल सकते हैं।
मुख्यमंत्री के पास फ्री हैंड है कि किसको रखना है और किसको नहीं। धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में बाली ने कहा कि कैबिनेट की बैठकों में वह किसी से भी झगड़ते नहीं बल्कि चर्चा करते हैं। एक सवाल के जवाब में बाली ने कहा कि सुधीर शर्मा और उनके रिश्तों में कभी खटास थी ही नहीं।