भाजपा मीडिया प्रबंधन समिति के प्रमुख महेंद्र धर्माणी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रवक्ता यानी मीडिया पैनलिस्ट की घोषणा की है। शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए करण नंदा, जगजीत बग्गा, संजीव देष्टा, मोहित सूद, नरेश शर्मा, अजय चौहान, प्रतिभा कंवर, अमृता शर्मा और भरत सैनी की नियुक्ति की गई है।
प्रवीण शर्मा, मांचली ठाकुर, पाल वर्मा, राकेश वालिया, प्रियंता शर्मा, तरुण विमल और वीरेंद्र आर्यन मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रवक्ता होंगे। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से संजय शर्मा, राजेश राणा, मोनिका पठानिया और नर्मदा शर्मा की नियुक्ति की गई है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कमल नयन, अंकुश दत्त, अजय शर्मा, स्वदेश ठाकुर और बलविंदर गोल्डी होंगे।