फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: प्रियंका गांधी बोलीं- डबल इंजन का तेल खत्म, बदलाव न लाए तो और बुरा भुगतोगे

Mon, 07 Nov 2022 10:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ (ऊना)

सार

 प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा का एक ही सिद्धांत है। किसी भी हालत में सत्ता में रहना है। सत्ता में रहकर गरीबों, जरूरतमंदों, मध्यम वर्ग को भूल जाना और बड़े उद्योगपतियो को विकसित करना लक्ष्य है। 
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को भाजपा पर जमकर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता डबल इंजन सरकार की दुहाई देते हैं, लेकिन वे यह बताएं कि पांच साल डबल इंजन कहां था। डबल इंजन का तेल अब खत्म हो गया है। पांच साल बाद बदलोगे नहीं तो नेता आपको भूल जाएंगे। बदलाव नहीं लाओगे तो और बुरा भुगतना पड़ेगा। सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ में आयोजित चुनावी जनसभा में प्रियंका ने कहा कि किसी भी हालत में सत्ता में रहना भाजपा का सिद्धांत है। सत्ता में रहकर गरीबों, जरूरतमंदों, मध्य वर्ग को भूल जाना और बड़े उद्योगपतियों को विकसित करना इनका लक्ष्य है। हिमाचल से भाजपा के कई बड़े नेता बने हैं। उन्होंने प्रदेश के बजाय केवल अपनी तरक्की की है।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की मांग लगातार ठुकराई जा रही है। अगर कोई सरकारी नौकरी करता है तो इसकी मुख्य वजह पेंशन ही रहती है। भाजपा सरकार केंद्र के साथ पांच सालों से प्रदेश में भी है। तमाम साधनों के बावजूद प्रदेश में 63,000 सरकारी पद खाली हैं। भाजपा के नेता कहते हैं कि दवाई बार-बार बदलने से बीमारी नहीं छूटती। क्या प्रदेश की जनता बीमार है। प्रदेश पर 70,000 करोड़ का कर्ज है। पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती और कोरोना काल में पीपीई किट के घोटाले हुए हैं। अगर सत्ता में रहते हुए कुछ नहीं कर सकते हो तो सत्ता में क्यों हो। इस मौके पर जिले की पांचों सीटों के कांग्रेस प्रत्याशी भी मौजूद रहे।

सलोह स्कूल में बच्चों से मिलाया हाथ
कांगड़ पहुंचने से पहले प्रियंका का हेलीकाप्टर सलोह स्कूल के मैदान में उतरा। वहां स्कूल के बच्चों ने हाथ हिलाकर प्रियंका का अभिवादन किया। इस पर प्रियंका बच्चों से मिलने पहुंच गई। इस दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ प्रियंका से हाथ मिलाया। वहीं प्रियंका ने भी बच्चों से कहा कि आज आपको छुट्टी नहीं है क्या?
विज्ञापन

 

पीएम और शाह भी नहीं बचा पाएंगे जयराम सरकार : सुक्खू

विज्ञापन

 कांग्रेस प्रचार कमेटी के चेयरमैन सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल से जयराम सरकार का जाना तय है। भाजपा हाईकमान भी इस सच्चाई को जान चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के दूसरे बड़े नेता भी अब भाजपा सरकार को नहीं बचा सकते। सुक्खू ने कहा है जयराम सरकार के कुशासन ने भाजपा के केंद्रीय नेताओं को हिमाचल की गलियों और चौराहों पर नुक्कड़ सभाएं करने को मजबूर कर दिया है। सरकार ने पांच सालों में हर वर्ग को परेशान किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पांच साल में अपने अहम में रहे। प्रदेश में विकास उनकी प्राथमिकता में नहीं रहा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकजुटता के बड़े-बड़े दावे कर रही है। पार्टी में छिड़ा घमासान सबसे सामने है। बागियों को मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हस्तक्षेप कर रहे हैं, लेकिन उनकी भी कोई सुन नहीं रहा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह क्षेत्र बिलासपुर में पार्टी को बगावत झेलनी पड़ रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें