फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: वाहनों के लिए 0001 नंबर की इस दिन से होगी ई-नीलामी, न्यूनतम बोली पांच लाख रुपये

Fri, 01 Dec 2023 08:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में पहली बार लोग अपने वाहनों के लिए 0001 नंबर प्राप्त कर सकेंगे। परिवहन विभाग 4 दिसंबर से 0001 नंबर के लिए ई-ऑक्शन शुरू करने जा रहा है। इसके लिए 5 लाख से न्यूनतम बोली शुरू होगी। 
विज्ञापन
हिमाचल परिवहन विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पहली बार लोग अपने वाहनों के लिए 0001 नंबर प्राप्त कर सकेंगे। परिवहन विभाग 4 दिसंबर से 0001 नंबर के लिए ई-ऑक्शन शुरू करने जा रहा है। इसके लिए 5 लाख से न्यूनतम बोली शुरू होगी। बोलीदाता को 1.50 लाख रुपये जमा करवाने होंगे। 4 दिसंबर सुबह 10:00 बजे से 9:00 दिसंबर शनिवार शाम 5:00 बजे तक बोली के लिए पंजीकरण होगा। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शिमला के लिए एचपी 63 एफ-0001, पंजीकरण प्राधिकरण, मंडी एचपी 33 जी-0001 और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, धर्मशाला एचपी 68 सी -0001 के लिए ई-ऑक्शन होगी। मोटर वाहन अधिनियम के नियम 47 में हिमाचल का स्थायी निवासी जिसके पास राज्य में व्यवसाय करने का प्रमाण हो, विशेष पंजीकरण नंबर 0001 के लिए परिवहन विभाग की वैबसाईट https://himachal.nic.in/transport पर ई-ऑक्शन फैंसी नंबर के लिए आवेदन कर सकता है।

विज्ञापन


ई-ऑक्शन के लिए न्यूनतम बोली 5,00,000 से शुरू होगी। शुरूआती पंजीकरण 2,000 रुपये वापस नहीं होगी। न्यूनतम बोली का 30 फीसदी 1.50 लाख अग्रिम जमा करवाना होगा। सफल बोलीदाता के अलावा अन्यों को यह राशि 5 दिनों के भीतर वापस कर दी जाएगी। रविवार 10 दिसंबर को पंजीकरण नहीं होगा और पंजीकृत प्रतिभागी ई-ऑक्शन में भाग ले सकेंगे। बोली की शुरूआत न्यूनतम मूल्य 5 लाख के 20 फीसदी यानी एक लाख की बढ़ोतरी 6 लाख से शुरू होगी।

इसके बाद 50,000 के साथ आगे बढ़ सकेगी। ई-ऑक्शन का परिणाम रविवार शाम 5:00 बजे घोषित किया जाएगा। सफल बोलीदाता को बकाया राशि तीन दिन के भीतर 13 दिसंबर तक जमा करवानी होगी। इसके बाद ही नंबर जारी होगा। सफल बोली दाता अगर नंबर लेने में असमर्थ रहता है तो उसके द्वारा जमा करवाई गई 30 फीसदी राशि 1.50 लाख वापिस नहीं होगी और सरकारी कोष में जमा कर दी जाएगी। यह नंबर दूसरे स्थान पर रहने वाले बोलीदाता को नहीं दिया जाएगा। विभाग द्वारा दोबारा बोली लगाई जाएगी।

0001 नंबर के लिए 4 दिसंबर से ई-ऑक्शन शुरू किया जा रहा है। परिवहन विभाग की वेबसाइट पर इच्छुक लोग आवेदन कर सकेंगे। 5 लाख से ई-ऑक्शन शुरू होगा और बोली में भाग लेने के लिए 30 फीसदी राशि 1.50 लाख जमा करवानी होगी।- अनुपम कश्यप, निदेशक, परिवहन विभाग

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें