हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक चार सितंबर को सुबह 11 बजे बुलाई गई है। यह राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में ही होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किए जा रहे विधेयकों के ड्राफ्ट पर चर्चा की जा सकती हैं।