फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल उपचुनाव: इस दिन से प्रचार में उतरेंगे सीएम जयराम, यहां करेंगे जनसभाएं

Thu, 10 Oct 2019 05:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार से प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के प्रचार में उतरने जा रहे हैं। वह शुक्रवार को धर्मशाला जाएंगे और दो दिन वहीं प्रचार करेंगे। धर्मशाला में उनकी कई जगहों पर चुनावी जनसभाएं होंगी। धर्मशाला के बाद वह पच्छाद में भी चुनाव प्रचार में उतरेंगे। 

विज्ञापन


सीएम दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में चार-चार बड़ी रैलियां करेंगे। इनका सिलसिला शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। उपचुनाव के लिए प्रचार को केवल एक सप्ताह ही बचा है। स्टार प्रचारकों में सीएम पर ही चुनाव प्रचार का दायित्व है।

केंद्रीय नेता हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव मेें व्यस्त हैं, इसलिए वे हिमाचल में उपचुनाव के लिए समय नहीं दे पा रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि वह शुक्रवार को धर्मशाला जा रहे हैं और वहां चुनाव प्रचार करेंगे। उसके बाद पच्छाद जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें